Explore

Search

September 15, 2026 7:04 am

लेटेस्ट न्यूज़

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, CM योगी ने अफसरों को दिए सख्त आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और बिजली की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गांव हो या नगर, हर जगह निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग के बीच उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सभी विद्युत इकाइयों को पूरी दक्षता से संचालित करने की जरूरत है। साथ ही ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत व भरोसेमंद बनाने के निर्देश भी दिए गए।

CM योगी ने बिलिंग और कलेक्शन व्यवस्था सुधारने पर जोर देते हुए कहा कि फीडर वाइज मॉनीटरिंग कर जवाबदेही तय की जाए और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों में भी विद्युत व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल करने के लिए त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री को हेल्पलाइन कॉल सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि आम जनता को बिजली आपूर्ति से जुड़ी सही जानकारी समय पर दी जाए और यह भी बताया जाए कि समस्या का समाधान कब तक होगा।

इसके अलावा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर और सही बिल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर