Explore

Search

May 4, 2026 7:32 pm

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा की बहु प्रतीक्षित नि: शुल्क जल सेवा का हुआ शुभारंभ

इटावा। विगत कई वर्षों से भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा द्वारा मई और जून की गर्मियों में संचालित नि: शुल्क जल सेवा का शुभारंभ रविवार को विधिवत पूजन के बाद मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक श्री पी. एम. मीणा ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी पर माल्यार्पण किया और रोली चावल लगाए। सभी उपस्थिति लोगों ने वंदे मातरम् का गायन किया।शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी ने मीणा जी का उत्तरीय पहनाकर सम्मान किया। विमलेश शर्मा ने सभी के मस्तक पर रोली चावल लगाकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक ने जल सेवा का उद्घाटन करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में जल का बहुत महत्व है। जब गर्मियों में यात्रियों को जल की अति आवश्यकता होती है तब परिषद के सदस्य उन्हें नि:शुल्क जल उपलब्ध कराकर रेलवे का सहयोग करते हैं। ज्ञातव्य रहे कि मुख्य शाखा इटावा विगत तीस वर्षों से यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर मई और जून दो महीने नि:शुल्क जल वितरण का काम करती आ रही है। यह सेवा परिषद के सदस्यों और समाज सेवियों के आर्थिक सहयोग से संचालित होती है।

इस अवसर पर विवेक कुलश्रेष्ठ पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, लालजी प्रसाद दुबे जल सेवा प्रभारी, आर. के. एस. यादव, आशा राम मिश्रा, आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, बी. के. सिंह, डी. डी. मिश्रा एडवोकेट, संजय दुबे पप्पन जी एडवोकेट, ओम नारायण शुक्ला, बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, ओम प्रकाश तिवारी, राजीव लोचन दीक्षित, राजेश किशोर त्रिपाठी प्राचार्य, सुबोध कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट, डा. राजीव कुमार तिवारी एडवोकेट, शिव हरि दीक्षित, प्रमोद कुमार पांडेय, बृजेश कुमार राठौर, राज शेखर तिवारी, राम शंकर श्रीवास्तव, विश्व विजय त्रिवेदी, कमलेश कुमार पांडेय प्रधानाचार्य, दिलीप कुमार मिश्रा, संतोष कुमार प्रजापति, नितिन आनन्द, श्रीमती इंदु कुलश्रेष्ठ, निशा गुप्ता, पूनम पांडेय सभासद, विमलेश शर्मा, प्रीति सक्सेना,संध्या यादव, सुशीला प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर