Explore

Search

May 3, 2026 11:06 pm

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, संरक्षक सम्मेलन 10 मई को, मेधावी सम्मान समारोह 14 जून को होगा

इटावा इकदिल, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में संपन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की कथा संचालन प्रदेश महासचिव जयशिव मिश्रा ने किया l बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर पूजा अर्चना की l बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया की 10 मई को मां जगदंबा देवी मंदिर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में संरक्षक सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन 10 मई दिन रविवार प्रातः 9 बजे से किया जाएगा सम्मेलन का संयोजक संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी को बनाया गया l इसके साथ ही मेधावी सम्मान समारोह 14 जून दिन रविवार को प्रात 10 बजे से मधुवन वाटिका इटावा में आयोजित किया जाएगा l मेधावी समाज समारोह का संयोजक महासचिव जयशिव मिश्रा को बनाया गया l मेधावी सम्मान समारोह में संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री के द्वारा लिखी गई महादेव वर्मा की पुस्तक का विमोचन किया जाएगा l प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि निष्क्रीय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी l उन्होंने गोपाल मिश्रा को परशुराम सेवा समिति इकदिल का नगर अध्यक्ष घोषित किया l बैठक में हरदोई की श्रीमती ममता मिश्रा के खिलाफ गलत रूप से दर्ज करवाए गए हरिजन एक्ट की कड़े शब्दों में निंदा की गई और शासन प्रशासन से मांग की गई है कि ममता मिश्रा के खिलाफ लिखे गए फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए l बैठक में कोर कमेटी गठन किया गया जिसमें हरिप्रकाश चौधरी, डॉ.सुशील सम्राट, विनय कुमार द्विवेदी, जयशिव मिश्रा, गोपालजी मिश्रा, मनोज कुमार पांडेय, मुकेश दीक्षित, राजेंद्र देव दुबे, राज तिवारी, गोपाल मिश्रा आदि को शामिल किया गया है l बैठक में संरक्षक कृष्ण मोहन अग्निहोत्री व सदस्य मनोज कुमार पांडेय को परशुराम जी की प्रतिमा भेंट करके सम्मानित किया गया l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर