Explore

Search

May 3, 2026 4:31 pm

AIMIM ने इटावा में बिजली संकट पर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्यवाही की मांग

इटावा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय इटावा पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय, जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जनपद इटावा में लगातार और बेतहाशा हो रही गर्मी में बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर सौंपा गया, जिसने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की जनता का जीना दूभर कर दिया है।

AIMIM जिला अध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनपद इटावा में विगत काफी समय से विद्युत आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं चिंताजनक बनी हुई है। बिना किसी पूर्व सूचना के दिन-रात में कई-कई बार बिजली काटी जा रही है, जिससे छोटे छोटे बच्चे परेशान हैं, आम आदमी का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अतिरिक्त कई मोहल्लों और गाँवों में लो-वोल्टेज की समस्या भी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जिससे न तो पंखे ठीक से चल पाते हैं और न ही अन्य आवश्यक उपकरण काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से चली आ रही है गरीब जनता हर रोज इस समस्या से जूझ रही है, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि मई का महीना शुरू हो चुका है और भीषण गर्मी में इस बिजली संकट ने स्थिति को और भी असहनीय बना दिया है। इस गर्मी में बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर समाज के कमजोर तबके पर पड़ रहा है। छोटे-छोटे मासूम बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति इस भीषण गर्मी में घंटों बिजली के बिना बिताने को मजबूर हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। लू और हीटस्ट्रोक का खतरा पहले से ही मंडरा रहा है, ऐसे में बिजली की अनुपलब्धता किसी की जान भी ले सकती है।इसके साथ ही व्यापारियों और दुकानदारों का रोजगार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जो व्यापारी मशीनों पर निर्भर हैं, वे बिजली न होने के कारण काम नहीं कर पा रहे, जिससे उन्हें प्रतिदिन भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं परीक्षाओं के इस दौर में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। रात में पढ़ने वाले छात्र घंटों अंधेरे में बैठने को मजबूर हैं।

AIMIM जिला अध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिलाधिकारी महोदय इस जनहित के महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेंगे और संबंधित विभाग को कड़े निर्देश देते हुए जनता को जल्द से जल्द राहत दिलाएंगे। उन्होंने कहा — “AIMIM हमेशा आम जनता, गरीब, मजदूर, किसान और कमजोर वर्गों की आवाज बनती रही है। इटावा की जनता की यह पीड़ा हम चैन से नहीं देख सकते। हम सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि इस समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान निकाला जाए।”

ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित रहे-

शमशाद हुसैन वारसी (जिलाध्यक्ष), मो. शावेज राईन ( जिला मीडिया प्रभारी), इमरान खान( महा सचिव), अजय प्रताप सिंह कुशवाहा ( वरिष्ठ नेता), हाजी सलीम ( वरिष्ठ जिला कार्यकरिणी सदस्य),

मो. सलमान सिद्दिकी( वरिष्ठ नेता), मो. असलम( जिला कार्यकरिणी सदस्य), शरीफ खान( जिला कार्यकरिणी सदस्य), नेता मो. राजा आदि लोग मौजूद रहे..

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर