Explore

Search

May 3, 2026 4:35 pm

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में हुआ 40 शिकायतों का निस्तारण 

इटावा/भरथना म‌ई। भरथना तहसील पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें 40 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 

शिकायतों में राजस्व, पुलिस तथा अन्य विवादों से सम्बंधित रहे।

भरथना तहसील के महेवा ब्लाक के अंतर्गत संजय कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में सरकारी नाली भूमि गाटा संख्या 798 को खाली कराए जाने के संबंध में था। उल्लेखनीय है कि सरकारी नाली गाटा संख्या 798 को खाली कराने के लिए तहसीलदार दिलीप कुमार द्वारा 9 जनवरी को कुन्नू शिल्प आदि लोगों के खिलाफ 67 की कार्रवाई की गई थी, परंतु उक्त प्रकरण में तहसीलदार दिलीप कुमार द्वारा 14फरवरी,7 मार्च,31 मार्च तथा 25 अप्रेल तारीख लगाई गई थी। जिसमें 14 फरवरी तथा 31 मार्च सरकारी छुट्टियां में लगाईं गई थी। शेष दो तारीख शनिवार की लगाई गई थी जो तहसील दिवस अथवा समाधान दिवस होता है और दोनों ही तारीखें में तहसीलदार न्यायिक कार्यो के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। अर्थात 4 तारीख के निकलने के बावजूद उक्त प्रकरण में तहसीलदार द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना घोर लापरवाही का प्रतीक माना जा रहा है। यह पूरा प्रकरण माननीय जिलाधिकारी महोदय के पूरी तरह संज्ञान में है। इसके लिए उप जिलाधिकारी भरथना काव्या सी लगातार प्रयत्न कर रही हैं । परंतु तहसीलदार की हठधर्मिता के चलते सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रही है।

तहसील दिवस में वर्ष पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव, तहसील स्टाफ वह जनपद के प्रमुख विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर