Explore

Search

May 3, 2026 4:34 pm

कानपुर में 5वीं यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे इटावा के खिलाड़ी

कानपुर के प्रतिष्ठित ‘द स्पोर्ट्स हब’ में 1 मई से 3 मई तक उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में 5वीं आधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इटावा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी ‘इटावा ताइक्वांडो’ के बैनर तले अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव और कोषाध्यक्ष नबीला ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस अहम प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण यह है कि इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी ‘राष्ट्रीय चैंपियनशिप’ के लिए उत्तर प्रदेश की राज्य टीम में किया जाएगा।

इटावा की ओर से अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों का एक मजबूत दल कानपुर पहुंचा है। इनमें सब-जूनियर बालक वर्ग में श्रेयांश यादव (अंडर 23 किग्रा) व आयुष (अंडर 27 किग्रा) तथा सब-जूनियर बालिका वर्ग में नीलम (अंडर 27 किग्रा), शान्वी यादव (अंडर 35 किग्रा) और आराध्या (अंडर 38 किग्रा) अपनी चुनौती पेश करेंगे। कैडेट बालक वर्ग में प्रियदर्शन शाक्य (अंडर 33 किग्रा), अंश यादव (अंडर 41 किग्रा), सत्यम यादव (65 किग्रा से अधिक) फाइट में और अविघ्न यादव व्यक्तिगत पूमसे में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

कैडेट बालिका वर्ग में सिद्धि त्रिपाठी (अंडर 29 किग्रा), अनुदिता (अंडर 37 किग्रा), वैष्णवी यादव (अंडर 41 किग्रा), दक्षिता (अंडर 41 किग्रा) के साथ-साथ नंदिका व्यक्तिगत पूमसे में इटावा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके अलावा जूनियर बालक वर्ग में रुद्र प्रताप और अभिनव कुशवाहा (दोनों अंडर 45 किग्रा), शौर्य सिंह (अंडर 48 किग्रा) तथा आयुष सिंह (अंडर 51 किग्रा) पदक के लिए जोर लगाएंगे। जूनियर बालिका वर्ग में जैस्मिन चौहान (अंडर 42 किग्रा) और सीनियर बालक वर्ग में राज शर्मा (अंडर 63 किग्रा) अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, लड़कियों की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में सिद्धि त्रिपाठी और आराध्या नहायच भी अपनी कला का विशेष प्रदर्शन करेंगी।

इटावा ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रितेश चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़े अभ्यास और श्याम जी सक्सेना के अनुभवी नेतृत्व में ये सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे। सहसचिव हरिगोविन्द सिंह ने इन होनहारों से ढेरों पदकों की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे वे पूरे प्रदेश में इटावा का नाम रोशन कर सकें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर