Explore

Search

July 27, 2026 10:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

बुद्ध पूर्णिमा पर कचहरी परिसर में सेवा और श्रद्धा का संगम, शरबत वितरण

इटावा। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कचहरी प्रांगण में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन कर शरबत वितरण किया गया। सिविल बार संगठन इटावा की कोषाध्यक्ष एडवोकेट ममता शाक्य एवं कल्याण मित्र फाउंडेशन के केंद्रीय सदस्य एडवोकेट ऋषभ शाक्य के संयोजन में यह आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डीबीए अध्यक्ष अनिल कुमार गौर, सिविल बार अध्यक्ष अनिल तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता पी.सी. दोहरे, दयानंद वाजपेई, रूपेन्द्र सिंह चौहान, एडीजीसी सिविल राजेश भदौरिया, समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य, हंसमुखी शंखवार एडवोकेट, शैलेन्द्र शाक्य, भूपेन्द्र चौहान एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के सम्मुख मोमबत्ती प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।

इसके पश्चात बुद्ध वंदना के माध्यम से शांति और करुणा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित वादकारियों एवं सहयोगिनियों को शरबत वितरण कर सेवा, करुणा और मानवता का भाव प्रदर्शित किया गया, जिससे पूरे परिसर में सद्भावना और पुण्य का वातावरण व्याप्त हो गया।

इस दौरान सभी उपस्थितजनों ने भगवान बुद्ध के अहिंसा, शांति और करुणा के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर