लखनऊ।उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है,लेकिन इस बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है।तपती धूप से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल को यूपी के कई हिस्सों में झोंकेदार हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक के कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।इनमें अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,कासगंज,एटा, आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया,जालौन,हमीरपुर, महोबा,झांसी,ललितपुर और आसपास के जिले हैं।
इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बागपत,मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़,गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस, कासगंज,एटा,आगरा,फिरोजाबाद,मैनपुरी,इटावा,औरैया, अमरोहा,संभल,बदायूं,जालौन,हमीरपुर,महोबा,झांसी, ललितपुर और आसपास के जिले हैं।
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।विशेष रूप से वज्रपात की स्थिति में पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न जाने की चेतावनी दी गई है।तेज हवाओं के चलते कच्चे मकानों और टिन शेड को नुकसान पहुंच सकता है,इसलिए पशुओं और कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें।
Author: Mohammed irfan













