अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय अनियंत्रित होकर खंती में गिरी बाइक, परिवार में मचा कोहराम
छिबरामऊ: थाना क्षेत्र के अंतर्गत करपिया-बनकिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से मृतक के गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाउलपुर के मजरा नथा नगला के पूर्व प्रधान स्वर्गीय रूप राम यादव के 38 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव, अपने साथी श्यामू यादव के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैनपुरी गए थे। दोनों वहां अपने परिवार में एक शादी समारोह के निमंत्रण पत्र (कार्ड) बांटने गए थे।
देर शाम वापसी के दौरान, जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल बेवर से आगे करपिया-बनकिया के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि अखिलेश यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके साथी श्यामू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामू को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। जैसे ही अखिलेश की मौत की खबर नथा नगला गांव पहुंची, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm











