Explore

Search

June 13, 2026 6:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बाल-बाल बचे मासूम: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूली बस, पुलिस और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला बाहर

इटावा चकरनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां हनुमंतपुर मार्ग पर हुए एक भीषण बस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं। दरअसल, चकरनगर के जी.के.एम.पी. स्कूल की बस करीब 19 बच्चों को स्कूल से छुट्टी के बाद उनके घर छोड़ने जा रही थी, तभी बेहड़ी क्षेत्र में बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों और पुलिस की मुस्तैदी से बस में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस दुर्घटना में दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया है, जबकि अन्य सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर