मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम को युवक ने फावड़े से हमला कर 26 वर्षीय युवती की हत्या मायके में रह रही युवती की गांव के युवक ने की फावड़े से हत्या , हत्या से इलाके में सनसनी
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम को युवक ने फावड़े से हमला कर 26 वर्षीय युवती की हत्या कर दी । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया । पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है । मृतका की पहचान गढ़ी रसूलपुर निवासी राम रईस कुशवाहा की 26 वर्षीय पुत्री शिल्पी के रूप में हुई । रामरहीश ने 6 साल पहले शिल्पी की शादी कोतवाली क्षेत्र के नयागांव निवासी गोविंद के साथ की थी । शादी के लगभग दो साल बाद शिल्पी अपने मायके लौट आई और तब से वहीं रह रही थी। इस संबंध में पति पत्नी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
रामरहीस का आरोप है कि गांव का ही एक युवक शिल्पी को आए दिन परेशान करता था । यह युवक शादी से पहले और शादी के बाद भी शिल्पी को लगातार सालों से परेशान कर रहा था। इसी वजह से रामरहीस ने दो साल पहले अपना पुराना मकान छोड़कर गांव की उत्तर दिशा में स्थित दूसरे मकान में रहना शुरू कर दिया था।
सोमवार शाम शिल्पी कूड़ा डालने के लिए मकान से बाहर निकली थीं। आरोप है कि इसी युवक ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। शिल्पी ने झोपड़ी की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसकी सिर पर फावड़ा से कई वार कर दिए । जिससे शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई । घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी निरीक्षण किया । वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई है । जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।











