Explore

Search

November 25, 2026 4:52 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए

योगी सरकार ने गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कमर कसी यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने अधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को सचेत किया कि गर्मियों में सभी को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाय। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए भी पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

ट्रांसफार्मर फुंकने पर होगी कार्रवाई

डॉ. गोयल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है। फ्यूज एवं टेललेस यूनिट हर ट्रांसफार्मर पर लगे, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर ट्रांसफार्मर फुकेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधूरे कामों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जहां पर भी कार्य काफी पीछे हैं, वहां फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाये। साथ ही अधिकारियों और अवर अभियंताओं पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाय।

अध्यक्ष डॉ. गोयल ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी। इसके लिए तैयारी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध हैं। इसलिए कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सबको शिड्यूल के अनुरूप बिजली प्राप्त हो।

 

राजधानी में ट्रिपिंग न होने देने के सख्त निर्देश

उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर जीरो डैमेज नीति है और विद्युत आपूर्ति में ट्रांसफार्मर की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। लापरवाही के कारण अगर विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। राजधानी लखनऊ में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। राजधानी में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं पर भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]