Explore

Search

April 14, 2026 5:06 pm

हरदोई जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीएम अनुनय झा ने कड़े तेवर

सड़कों पर नहीं चलेगा ‘मौत का खेल’, बेलगाम ई-रिक्शा और डग्गामार वाहनों पर अब कसेगा शिकंजा:-डीएम अनुनय झा

हरदोई जिले की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीएम अनुनय झा ने कड़े तेवर किए अख्तियार, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने लापरवाह अधिकारियों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को दी स्पष्ट चेतावनी दी, डीएम अनुनय झा ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि शहर के भीतर और अन्य मार्गों पर चलने वाले ई-रिक्शों व बसों का पूरा ब्यौरा अब कोड के जरिए उपलब्ध होगा। हर वाहन पर वाहन संख्या और मार्ग विवरण के साथ क्यूआर कोड चस्पा करना अनिवार्य होगा, ओवरलोडिंग और ओवरहाइट चलने वाले वाहनों पर अब केवल जुर्माना नहीं लगेगा, बल्कि उनका सीधे पंजीकरण सीधे निरस्त किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, डीएम ने सभी स्कूल बसों की फिटनेस जांचने और मानकों पर खरी न उतरने वाली बसों को सड़क से हटाने के दिए निर्देश,

बैठक में डीएम अनुनय झा ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन स्थानों पर फ्लाई ओवर बन रहे हैं, वहां की सर्विस लेनों की स्थिति तत्काल सुधारी जाए, “सर्विस लेनों पर मौजूद पॉट होल्स (गड्ढे) भरकर बिटुमिनस कार्य तत्काल पूरा करें। ये मार्ग निरंतर पैचरहित होने चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को शून्य किया जा सके,

डीएम अनुनय झा ने नगर पालिका परिषद हरदोई को निर्देश दिए है कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु वेंडिंग जोन का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाए। साथ ही, प्राइवेट बसों का संचालन शहर के भीतर से पूरी तरह प्रतिबंधित कर निर्धारित बाहरी स्थानों से ही किया जाए, बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, एआरटीओ, ईओ और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित विभागों के आला अफसर मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर