Explore

Search

July 28, 2026 11:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

भाउलपुर हादसे के मृतकों की याद में थम गई गुड़ मंडी

पुरानी गुड़ मंडी में शोक सभा आयोजित, दो मिनट का मौन रखकर जताया दुख
छिबरामऊ, कन्नौज।
तालग्राम रोड स्थित भाउलपुर में कोयला लदे ट्रक के पलटने से हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में असमय काल के गाल में समाए कन्हैया लाल गुप्ता और 14 वर्षीय छात्रा अंशिका की स्मृति में पुरानी गुड़ मंडी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने दोनों मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ‘लालू’ ने कहा कि यह एक हृदयविदारक घटना है, जिसने दो हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।
शोक सभा में मुख्य रूप से चंद्रभान गुप्ता मुन्ना, नरेश गुप्ता गोल्डी, प्रभाकर गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, नसीम, विनीत किराना, कल्लू, शिवम, रामू गुप्ता व राजीव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर