Explore

Search

April 14, 2026 5:12 pm

एक ही रात में खुला राज: 8 से अधिक चोरियों का पर्दाफाश

इटावा 10 अप्रैल, 2026 पुलिस का बड़ा एक्शन स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह धराया विद्यालयों को बनाया था निशाना, बच्चों का राशन तक नहीं बख्शा” – पुलिस पूछताछ

कैसे हुई कार्रवाई

09/10 अप्रैल 2026 की रात – सिविल लाइन क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना:

“लायन सफारी रोड पर निर्माणाधीन मकान में बैठकर चोरी की साजिश रची जा रही है”

पुलिस ने घेराबंदी कर 4 आरोपियों को दबोचा

मौके से हथियार, औजार और चोरी का माल बरामद

 

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 

·  दूरस्थ व सुनसान प्राइमरी स्कूलों को चिन्हित करते थे

·  गर्मी व सर्दी की छुट्टियाँ – क्योंकि तब स्कूल बंद होते हैं और चोरी का पता देरी से चलता है

·  एक साथी बाहर पहरा देता, बाकी चोरी करते

·  ई-रिक्शा व मोटरसाइकिल से माल उठाकर साथी के घर छिपाते

·  बड़ी खेप बनने पर एक साथ बेचकर मुनाफा बाँटते

 

चोरी का निशाना:

 

इनवर्टर, टीवी, कंप्यूटर, फैन, गैस सिलेंडर, भगौना, सीसीटीवी कैमरे, स्टील के बर्तन, बच्चों का मिड-डे-मिल राशन, केबल, एसी – यहाँ तक कि प्रिंटर व टैबलेट भी!

 

अब तक उजागर 8 बड़ी वारदातें

 

तारीख थाना स्थान चोरी की चीजें

08.01.25 भरथना प्रा.वि. विवौली + समसपुर विद्यालय सामान

21.06.25 सैफई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मोटर, जनरेटर पार्ट

06.12.25 इकदिल प्रा.वि. दामोदरपुर मिड-डे-मिल राशन, बैटरी, पंखे

26.02.26 सिविल लाइन कम्पोजिट विद्यालय परासनी LED TV, UPS

05.02.26 सिविल लाइन भदावरी गोदाम AC, इनवर्टर

06.02.26 बढ़पुरा उच्च प्रा.वि. सुनवारा सिलेंडर, टैबलेट, फैन, म्यूजिक सिस्टम

13.02.26 बिठौली पंचायत घर गौरनपुरा कंप्यूटर, मॉनिटर, प्रिंटर, बैटरी

07.04.26 बकेवर राजकीय नलकूप स्विच, केबल

 

पुलिस को और अधिक वारदातों की जानकारी हुई है – जांच जारी

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

1. मोनू (23) – तुरैया, भरथना

2. प्रदीप उर्फ संदीप (30) – तुरैया, भरथना

3. मनीष (19) – तुरैया, भरथना

4. देव कुमार (19) – बेरीखेड़ा, बकेवर (हाल: काशीराम कॉलोनी, सिविल लाइन)

 

बरामदगी – एक नज़र में हथियार & औज़ार:

तमंचा, तलवार, चाकू + ड्रिल मशीन, कटर, रिंच, प्लास, पेचकस, रेती, वायर कटर

 

इलेक्ट्रॉनिक सामान:

LED TV, AC, मॉनिटर, प्रिंटर, इनवर्टर (2), बैटरी (2), टैबलेट, फैन (6), CCTV (3), स्टार्टर (2), केबल

 

मिड-डे-मिल सामान:

गैस सिलेंडर (6), भगौने (6), कड़ाही (3), स्टील थाली (25), गिलास (40), चम्मच (43), कलछुल (12), कटोरी (7), टंकी, हॉर्न, हीटर, तसला, जग

 

अन्य:

ड्रिल मशीन, कटर मशीन, नकद ₹9500, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP75 AX 2296)

 

अभियोग पंजीकृत

 

मुकदमा संख्या: 46/2026

धाराएँ: 307/313/317(2)/(4)/(5) BNS एवं 3/4/25 आर्म्स एक्ट

थाना: सिविल लाइन, इटावा

 

पुलिस टीम को पुरस्कार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा टीम को ₹25,000/- का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

टीम सदस्य:

प्रभारी SOG, निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक मंगल सिंह, संजय यादव, निर्मल कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्कर शुक्ला, कांस्टेबल पंकज, कमरुद्दीन, शिव कुमार, ओमवीर, चालक अनिकेत।

 

इटावा पुलिस की अपील

 

“यदि आपके आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। चोरों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।”

 

जय हिंद – इटावा पुलिस, आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर