Explore

Search

July 27, 2026 12:45 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्राथमिक विद्यालय समधन में मतदाता सूची का प्रकाशन

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
छिबरामऊ (कन्नौज): निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समधन में शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में सूची को सार्वजनिक किया गया, ताकि मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमाल और शोयब हसन मौजूद रहे। मतदाता सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया को बीएलओ अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, शाहीन बेगम और गुलज़ार ने संपन्न कराया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं और मृतक या अन्यत्र शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए गए हैं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। मौके पर मुख्य रूप से सुप्रीम कुमार के साथ पूर्व सभासद हाफिज फुरकान, अताउल्ला और सलमान आदि मौजूद रहे।
बीएलओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे प्रकाशित सूची में अपने नाम और विवरण की भली-भांति जांच कर लें, ताकि भविष्य में होने वाले चुनावों में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सूची चस्पा होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्यालय पहुँचकर अपना नाम चेक किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर