Explore

Search

July 26, 2026 11:33 pm

लेटेस्ट न्यूज़

फर्ज पर भारी दबंगई: रात-दिन सेवा में जुटी बिजली विभाग की टीम से अभद्रता, जेई रतन भूषण ने बयां किया दर्द

इटावा धूमल पूरा क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने निकली विद्युत विभाग की टीम को आज कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा। सरकार के निर्देशों पर जेई रतन भूषण के नेतृत्व में चलाए जा रहे बिजली बिल वसूली और चोरी रोको अभियान के दौरान उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब मीडिया की मौजूदगी में कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए कुछ उपभोक्ताओं ने टीम के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। एक तरफ जहाँ जेई रतन भूषण और उनके लाइनमैन अपनी नींद चैन त्याग कर आधी रात को भी जनता की बिजली आपूर्ति बहाल करने और विभागीय राजस्व की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ रसूखदार लोग अपनी दबंगई और तथाकथित ‘नेतागिरी’ के दम पर सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं।

​इस घटना के बाद जेई रतन भूषण ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभाग केवल शासन के आदेशों का पालन कर रहा है और उनकी टीम पूरी ईमानदारी से जनता की परेशानियों को दूर करने में जुटी है, लेकिन फील्ड पर उन्हें आए दिन अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ड्यूटी के दौरान हुई इस बदतमीजी ने विभाग के कर्मचारियों के मनोबल पर गहरा आघात किया है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर चौबीसों घंटे बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखते हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर