अब्दुल्ला अख़्तर
तालग्राम :थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुकापुर गांव में यह हादसा हुआ। गांव निवासी लाल जी का दो वर्षीय पुत्र, एहज़ाद, सड़क के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक एहज़ाद अपने छह भाई-बहनों में से एक था। उसके पिता, लाल जी, इंदौर में रहकर कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर के लाडले की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी आदेश कुमार और अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, अस्पताल में डॉक्टर मोनिस अंसारी ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी विनय शर्मा के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को चिन्हित कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत










