छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम भोजपुर अमटिया में मक्के की फसल के लिए खेत तैयार करते समय एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया। यहाँ ट्रैक्टर से जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक अवनीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर अमटिया निवासी भंवर सिंह के पुत्र अवनीश (30) के खेत में मक्के की बुवाई के लिए जुताई का काम चल रहा था। रुद्रपुर निवासी संदीप पुत्र शिवपाल ट्रैक्टर चला रहा था। जुताई के दौरान अवनीश ट्रैक्टर पर ही बैठा था। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर की ब्लेडों में फंसने के कारण अवनीश का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक अवनीश के पिता भंवर सिंह के पांच पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि करीब तीन साल पहले एक भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अवनीश दूसरे नंबर का बेटा था। अब परिवार में चार भाई और दो बहनें बची हैं। अवनीश की मौत की खबर सुनते ही मां सरला देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना बिशुनगढ़ थाना पुलिस को दी गई है। मृतक के दो भाइयों की शादी हो चुकी है और वह खेती-बाड़ी में हाथ बटाकर परिवार की मदद करता था। रोटावेटर जैसे कृषि यंत्र के इस्तेमाल में हुई इस चूक ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।
लेटेस्ट न्यूज़
एक्सईएन,एसडीओ और जेई समेत 4 पर गिरी गाज,एमडी ने किया निलंबित
March 2, 2026
7:38 pm
शांति और सद्भाव का संदेश: होली एवं रमज़ान को लेकर डीएम-एसएसपी ने दिखाया फौलादी इरादे
March 2, 2026
7:30 pm
अवैध तमंचे के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
March 2, 2026
2:08 pm









