Explore

Search

March 2, 2026 1:15 am

मानसिक विकास का आधार हैं प्रतियोगिताएं: प्रबंधक रामपाल सिंह यादव

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ: विशुनगढ़ रोड स्थित एस० पी० एल० आदर्श विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर विंग व सीनियर विंग के रूप में किया गया। जिसमें 280 बच्चों ने प्रतिभा किया। बच्चों ने देश – दुनिया, पर्यावरण, भूगोल, इतिहास, विज्ञान, संविधान, मानव शरीर आदि विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने में जमकर माथा पच्ची की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है। इससे देश दुनिया की जानकारी भी हासिल कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बच्चों को उत्साह के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य दीपक यादव ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मानसिक विकास के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने की पहल है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालक की अंतर्निहित आत्मा के ज्ञान का विकास होता है। इसके माध्यम से बालक के सोचने की क्षमता को भी बढ़ाने का लक्ष्य है। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को प्रत्येक क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए चाहे वैज्ञानिक क्षेत्र की हो, कृषि क्षेत्र की हो या देश-विदेश से संबंधित हो, राज्यों से संबंधित हो आदि सभी जानकारियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा ही प्रदान करना संभव है।
इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार, विशाल अग्निहोत्री, अक्षत दुबे, ऋषभ श्रीवास्तव, पीयूष यादव, धीरेंद्र सिंह, अनीता देवी, मानसी दुबे, प्रज्ञा दीक्षित, नम्रता यादव, कामिनी, कृतिका चौहान, सोनाली दुबे, प्रिया दुबे, सलोनी राठौर, दिव्या यादव सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर