Explore

Search

April 21, 2026 12:19 am

हरदोई में मौरंग व्यापारी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, लूट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने शिकायतकर्ता समेत तीन का किया चालान

हरदोई में मौरंग व्यापारी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, लूट व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने शिकायतकर्ता समेत तीन का किया चालान

हरदोई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक मौरंग (गिट्टी) व्यापारी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया और एक लाख रुपये भी छीन लिए गए।
व्यापारी का कहना है कि तीन युवक पहले से घात लगाकर रास्ते में खड़े थे। उन्होंने उसे रोककर बेरहमी से पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर आक्रोश व्याप्त है और लोग पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर सांडी थाने पहुंचा तो पुलिस दो आरोपियों को थाने लाई और तीसरे को भी बुलाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने पीड़ित व्यापारी और दो अन्य युवकों के खिलाफ शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया, जबकि एक अन्य युवक को छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई को लेकर निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच, वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि ढाबे पर खाना खाने के बाद शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हुई है। पवन द्वारा मारपीट और लूट का आरोप लगाकर शिकायतीपत्र दिया गया। डॉक्टरी में शराब की पुष्टि हुई है और जांच में लूट के आरोप गलत पाए गए। जिसमें एक पक्ष से एक नाबालिग को छोड़कर दो लोग और दूसरे पक्ष से पवन के विरुद्ध सांडी पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की गई हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर