Explore

Search

April 21, 2026 12:19 am

अज्ञात वाहन की टक्कर से शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग की मौत 

इकदिल। थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे किनारे शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर मिलने पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। गाँव जगमोहनपुर के रहने वाले राधेश्याम (62) पुत्र मोहनलाल अपने बड़े बेटे रंजीत के साथ के साथ पेट्रोल पम्प के पास खोखे में चाय की दुकान चलाते थे। शुक्रवार तड़के सुबह करीब पांच बजे प्रतिदिन की तरह वह अपने बड़े बेटे रंजीत के साथ दुकान पर गए थे। दुकान खोलने के बाद वह शौच क्रिया के हाइवे किनारे होते हुए चले गए। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह हाइवे किनारे झाड़ियों में गिर गए। काफी समय बीतने के बाद ज़ब पिता वापस नहीं लौटे तो बेटे ने आसपास खोजबीन की। ज़ब कुछ दूरी पर जाकर देखा तो रोड किनारे चप्पल पड़ी थीं। ज़ब झाड़ियों में देखा तो नीम के पेड़ के पास घायल अवस्था में पड़े थे। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे बेटे इंद्रजीत ने बताया कि उनके पिता करीब पांच साल से पेट्रोल पम्प के पास चाय की दुकान चला रहे थे। सुबह शौचाक्रिया के लिए जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी के साथ दोनों बेटों व बेटी को रोते बिलखते छोड़ गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर