Explore

Search

April 21, 2026 12:19 am

जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह की स्मृति में मूर्ति अनावरण व विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा हैं :- गणेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख बढ़पुरा व कार्यक्रम आयोजक

स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में 01 मार्च 2026, रविवार को इटावा जनपद में भव्य मूर्ति अनावरण एवं विशाल जनसभा का आयोजन* किया जा रहा हैं । इस संबंध में कार्यक्रम आयोजक व ब्लॉक प्रमुख बढ़पुरा गणेश राजपूत ने सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी* दी।

 

उन्होंने बताया कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं क्षेत्रीय नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे ब्लॉक परिसर, विकास खंड बढ़पुरा में मूर्ति अनावरण किया जाएगा, तत्पश्चात प्रातः 11 बजे से नुमाइश पंडाल, इटावा में विशाल जनसभा आयोजित होगी।

 

प्रेस वार्ता में बताया गया कि स्वर्गीय कल्याण सिंह का इटावा से पुराना और गहरा नाता रहा है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके कार्यों से प्रेरणा ले सकें।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव सांसद व अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया व उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह सहित गणमान्य जनप्रतिनिधिगण* उपस्थित रहेंगे।

 

आयोजक व ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत ने जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर