इटावा नुमाइश चौराहे के पास स्थिति वाणिज्य कर कार्यालय में जीएसटी कमिश्नर ग्रेड1 श्री हृषिकेश प्रताप राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन हुआ,

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष श्री आलोक दीक्षित ने कहा एस.आई.बी. जॉच व सर्वे के समय व्यापारी को भारी धनराशि कर के रूप में जमा करने के लिए बाध्य किया जाता है। जॉच का निर्णय पूर्ण होने से पहले किसी प्रकार का कर जमा कराया जाना गलत है, जिसके लिए मा0 उच्च न्यायालय व मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा भी समय-समय पर आदेश पारित किये गये हैं, परन्तु जी.एस.टी. अधिकारियों द्वारा जॉच व सर्वे के समय दवाब बनाकर कर के रूप में धन जमा कराना पूर्णतयः गलत है। जॉच के समय किसी भी प्रकार के कर के रूप में धन जमा कराये जाने पर रोक लगई जाए
जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों में बिल नहीं आ रहा है इससे व्यापारी परेशान हैं, बिजली विभाग कहता है जीनस कम्पनी से बात करें,जीनस कम्पनी वाले कहते हैं बिजली विभाग से बात करें कोई सही जबाब नहीं मिल रहा
जिला सचिव सिकंदर वारसी 50000 तक का माल खरीदने बेचने पर ई-वे बिल अनिवार्य है तथा बड़े कारोबारी पर ऑनलाइन बिलिंग के अनिवार्यता किया जा चुका है इसलिए सचल दस्तों की आवश्यकता नहीं है सचल दस्ते टेक्निकल आधार पर वह मानवीय भूलों के आधार पर गाड़ियों को रोककर आवश्यक रूप से पेनल्टी के रूप में कर जमा करा रहे हैं जिससे सरकार पर भी अनावश्यक मुकदमों का बोझ बढ़ता है छोटे व अनरजिस्टर्ड व्यापारियों को ज्यादा परेशानी होती
भ्रष्टाचार में व्यापारी उत्पीडन को बढ़ावा मिलता है इसलिए सचल दस्ते की व्यवस्था को तुरंत समाप्त कराया जाए
जीएसटी कमिश्नर ने सभी बिंदुओं पर व्यापारी नेताओं से विस्तृत चर्चा कर उनके निदान के लिए आश्वस्त किया और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कम से कम व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन अवश्य करायें
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
,देव गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव,सै लकी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे









