Explore

Search

June 13, 2026 3:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बिना सर्जन ऑपरेशन मामला: किसान यूनियन ने की कार्रवाई की मांग

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज)। जिले के 100 शैय्या अस्पताल में कथित तौर पर बिना सर्जन के ऑपरेशन किए जाने और उससे जुड़े वायरल वीडियो का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने इस प्रकरण को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा है। यूनियन ने दोषी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 को 100 शैय्या अस्पताल में डॉ. विपिन कुमार सचान द्वारा कथित रूप से एक ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान उनके ड्राइवर धीरज सचान और स्टाफ नर्स वंदना पाल व अर्चना कटियार की मौजूदगी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। यूनियन का कहना है कि घटना के इतने समय बीत जाने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
यूनियन की मुख्य मांगें ये हैं कि 100 शैय्या अस्पताल में हो रही कथित धांधली की उच्च स्तरीय जांच हो, डॉ. विपिन कुमार सचान द्वारा बिना सर्जन किए गए ऑपरेशन की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए, वीडियो साक्ष्यों के आधार पर दोषी स्टाफ के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित हो, डॉ. सचान के वर्ष 2020 से 2025 तक के कार्यकाल की गंभीरता से जांच कराई जाए।
यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर मामले में जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक तिवारी (सानू),जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित दीक्षित, मंजीत कुमार सहित यूनियन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर