Explore

Search

March 2, 2026 1:15 am

बोर्ड परीक्षाओं का डीएम ने किया अवलोकन तथा परीक्षा की निष्पक्षता,पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इटावा 25 फरवरी, 2026- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने शिव नारायण इण्टर कॉलेज एवं सोरावाल इण्टर कॉलेज में स्थापित “बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम” का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं का अवलोकन किया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, समयबद्ध वितरण, परीक्षार्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान नकल विहीन वातावरण बनाए रखने हेतु केंद्रों पर पर्याप्त सतर्कता बरती जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिससे सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी एक ही स्थान से की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्कता बनाए रखें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर

संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर