Explore

Search

April 15, 2026 12:17 am

एसएमजीआई के बी फार्मा की शिखा दीक्षित बनी टॉपर

इटावा सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स,इटावा में अध्ययनरत् बी.फार्मा के तीसरे पांचवे और सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने अपने शानदार परिणाम से पुनः अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

 

डायरेक्टर डा उमा शंकर शर्मा ने बताया कि एकेटीयू लखनऊ द्वारा घोषित बी फार्मा के तीसरे पांचवे और सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह ही शत्-प्रतिशत रहा है जिसमें बी.फार्मा के तृतीय सेमेस्टर में शिखा दीक्षित ने 81.87 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अंशिका सोनी ने 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं अमित यादव ने 79.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

बी.फार्मा के पांचवे सेमेस्टर में पीयूष शाक्य ने 83.7 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, पारुल ने 81.07 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं देवांगी यादव ने 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

इसी क्रम में बी फार्मा के सातवें सेमेस्टर में रितिका राजपूत ने 85.71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, शैल्वी ने 85.14 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, रिषभ देव सिंह ने 83.71 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

एसएमजीआई के चेयरमैन डा. विवेक यादव ने इस शानदार परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा. उमाशंकर शर्मा सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर