Explore

Search

April 20, 2026 9:57 pm

सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ महाविद्यालय: छात्राओं ने मंच पर बिखेरा प्रतिभा का जादू

इटावा ​पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित त्रि-दिवसीय संस्कृत कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं के उत्साह और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा परिसर नाटक, मधुर भजनों और रंगोली के रंगों से जीवंत हो उठा, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता से समां बांध दिया।

 

​कार्यक्रम की शुरुआत नाटक विधा से हुई, जहाँ नौशीन, मुस्कान और रागिनी ने अपनी उत्कृष्ट अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में सोफिया, अंजलि, सदिया, शिफा और सहेली मजूमदार की टीम ने द्वितीय, जबकि प्रज्ञता, काजल और पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी कला का लोहा मनवाया। सुरों की महफिल में ‘समूह भजन’ प्रतियोगिता के दौरान प्रिया मिश्रा, अंजलि और सहेली की भावपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान पाया। वहीं, इरम वारसी, गुलफशा, निदा खान और शोएब की टोली दूसरे और सोफिया, काशिफा व शिफा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

​रंगों के उत्सव ‘रंगोली’ में ललिता देवी और प्रिया ने अपने कलात्मक संयोजन से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिया मिश्रा दूसरे और रिमझिम व काजल तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर डॉ. अजय दुबे, दुर्गेश लता भगत, रेखा दीक्षित सहित अन्य विशेषज्ञों के निर्णायक मंडल ने सूक्ष्मता से प्रदर्शन का आकलन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्याम पाल सिंह ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ उनके व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास का आईना हैं। आयोजन के दौरान पूरा विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं, जिससे पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर