Explore

Search

July 28, 2026 7:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मानवता की मिसाल बनीं सबा ख़ान, मासूमों के बीच बिस्किट बाँटकर बिखेरी मुस्कान

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ । ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’—इस कहावत को चरितार्थ कर रही हैं कन्नौज की जानी-मानी समाजसेवी सबा ख़ान। अपनी दरियादिली और समाज सेवा के जज्बे के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली सबा ख़ान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने गरीब बच्चों और जरूरतमंदों के बीच बिस्किट और खाद्य सामग्री का वितरण कर मानवता का संदेश दिया।
बाँट-कर खुशियाँ समेटने के अपने इस अभियान के दौरान सबा ख़ान भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि दुआएं बटोरना ही मेरा असली मकसद है। जब मैं इन मासूम बच्चों और अभावों में जी रहे लोगों के चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान देखती हूँ, तो वही मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल और खूबसूरत लम्हा होता है।”
यह कोई पहली बार नहीं है जब सबा ख़ान इस तरह के सेवा कार्यों में नजर आई हैं। कन्नौज जनपद में वे अपनी सक्रियता के लिए पहचानी जाती हैं। चाहे कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरण हो या भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था, सबा ख़ान अक्सर जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती हैं।
सबा ख़ान का मानना है कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर अपने आसपास के वंचित वर्ग की मदद करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार किसी की मदद जरूर करें, क्योंकि छोटी सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर