Explore

Search

June 13, 2026 11:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं

अब्दुल्लाह अख़्तर
घर से नाराज होकर निकला था सफाई कर्मी का पुत्र, सुबह ईंट भट्टे के पास फंदे पर झूलता मिला शव
छिबरामऊ (कन्नौज): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कस्सावान में उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता पाया गया। शनिवार शाम घर से नाराज होकर निकले युवक का शव रविवार सुबह कुंवरपुर बनवारी के समीप एक ईंट भट्टे के पास पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मोहल्ला कस्सावान निवासी मिंटू, जो नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं, उनका बड़ा पुत्र सौरभ वाल्मीकि (20) शनिवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद अचानक कहीं चला गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन रात भर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
रविवार की सुबह जब ग्रामीण कुंवरपुर बनवारी मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे की ओर निकले, तो उन्होंने पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देखा। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, जिसकी शिनाख्त सौरभ के रूप में हुई।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां मनु और पिता मिंटू बदहवास होकर मौके पर पहुँचे। चार भाइयों में सबसे बड़े सौरभ की इस तरह अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।
कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मौत के वास्तविक कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर