Explore

Search

February 15, 2026 5:17 am

अवैध हथियारों व चोरी के सामान के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

इटावा: अपराध नियंत्रण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए इटावा पुलिस ने दो खतरनाक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 अवैध चाकू, 01 जिंदा कारतूस (315 बोर) के साथ-साथ चोरी की गई बैटरी और नकदी भी बरामद की है

 

मार्गदर्शन: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में

पर्यवेक्षण: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव

कार्यवाही: थाना वैदपुरा एवं थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस की संयुक्त टीम

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 

दिनांक 12.02.2026 को वादी पवन कुमार पुत्र मिजाजीलाल गुप्ता (निवासी ग्राम लछबाई, थाना सैफई, जनपद इटावा) ने थाना फ्रेंड्स कालोनी में अपने ऑटो क्रमांक UP75 CT 7747 की चोरी की सूचना दी। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

महत्वपूर्ण: थाना वैदपुरा पुलिस टीम ने 13.02.2026 को चोरी गया ऑटो वैदपुरा क्षेत्र से बरामद कर लिया।

 

गिरफ्तारी का विवरण

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 13/14.02.2026 की रात्रि को थाना वैदपुरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

पंजीकृत अभियोग

 

मु0अ0स0 10/2026 – थाना वैदपुरा, जनपद इटावा

धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट

धारा 317(2) बीएनएस

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

नाम पिता का नाम पता

श्यामू उर्फ पारस रविन्द्र नगला बरी, थाना वैदपुरा, इटावा

लव रामकुमार भगुइया, थाना सैफई, इटावा

 

आपराधिक इतिहास

 

अभियुक्त श्यामू उर्फ पारस (कुल 06 मुकदमे)

 

क्र. मु0अ0स0 धाराएं थाना

1 82/2024 312/313 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट वैदपुरा

2 249/2023 368/376डी भादवि, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट सैफई

3 40/2026 303(2)/317(2) बीएनएस फ्रेंड्स कालोनी

4 10/2026 3/4/25 आर्म्स एक्ट, 317(2) बीएनएस वैदपुरा

5 227/2024 304(2)/317(2) बीएनएस सैफई

6 87/2023 380/411/457 भादवि वैदपुरा

 

अभियुक्त लव (कुल 02 मुकदमे)

 

क्र. मु0अ0स0 धाराएं थाना

1 40/2026 303(2)/317(2) बीएनएस फ्रेंड्स कालोनी

2 10/2026 3/4/25 आर्म्स एक्ट, 317(2) बीएनएस वैदपुरा

 

बरामदगी का विवरण

 

क्र. बरामद सामान मात्रा

अवैध तमंचा 315 बोर 01

अवैध चाकू 01

जिंदा कारतूस 315 बोर 01

चोरी गए ऑटो की बैटरी (मु0अ0सं0 40/2026 से संबंधित) 01

नकदी (ऑटो से चोरी की गई) ₹950/-

 

सराहनीय पुलिस टीम

 

प्रथम टीम:

उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष वैदपुरा मय टीम

 

द्वितीय टीम:

उ0नि0 अमित मिश्र, थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कालोनी मय टीम

 

इटावा पुलिस की इस सफल कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी है। जनता से अनुरोध है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

 

संपर्क: थाना वैदपुरा/फ्रेंड्स कालोनी, जनपद इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर