Explore

Search

August 26, 2026 12:19 am

22 को होने वाले वृहद साक्षरता सेवा शिविर के लिए डी जे ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

इटावा फरवरी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर फरवरी 22 को आयोजित होने वाले बृहद साक्षरता सेवा शिविर के आयोजन के सम्बन्ध में आज माननीय जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय इटावा के सभागार में समस्त प्रशासनिक अधिकारी गण के साथ बैठक का आयोजन किया गया । उपरोक्त बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त विभागों के विभाग अध्यक्ष तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी सहित समस्त न्याय अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन द्वारा सभी लोगों को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले बृहद सेवा शिविर के सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ग‌ए व सभी को अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु प्रोत्साहित किया ।      

इसी अनुक्रम में केंद्रीय कारागार इटावा में अनुरोध बंदियों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुएं जैसे मोमबत्ती व अगरबत्तियों की बिक्री हेतु भी सभागार में स्टॉल लगाया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर