Explore

Search

April 20, 2026 4:41 pm

अल्पसंख्यक समुदाय के वोट काट रही हैै भाजपा- मो. राशिद

इटावा। जिला निर्वाचन अधिकारी को विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित ड्राफट मतदाता सूची पर दावे एवं आपत्तियांे के संबंध में फर्जी तरीके से सत्ता पक्ष के पदाधिकारियांे द्वारा फार्म 7 जमा किये जाने पर उन पर कार्रवाई में ज्ञापन सौंपा।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मो. राशिद ने कहा कि सत्ता पक्ष भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताआंे द्वारा 200 सदर इटावा विधानसभा में कांग्रेस समर्थक मतदाताआंे विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के नाम ड्राफट मतदाता सूची से डिलीट करने के लिए बड़ी संख्या ममें फार्म-7 में मतदाता का नाम व ऐपिक नंबर, पता के साथ अंग्रेजी भाषा में प्रिंट करवाकर जमा किये जा रहे है जोकि फार्म 7 की भरने की भाषा शैली से ऐसा प्रतीत होता है कि यह फार्म 7 एक ही स्थान पर प्रिंट किए जा रहे है और बीएलओ के पास जमाकर दबाव बनाकर फार्म 7 की पावती ली जा रही है और पदाधिकारियांे पर इन मतदाताआंे के नाम डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। इटावा सदर विधानसभा बूथ संख्या 265, 266, 267 पर अल्पसंख्यक समाज के मतदाता के नाम काटने के लिए 150 फार्म 7 बीएलओ के पास जमा कराए गए है इनके आवेदक अल्पसंख्यक समाज से ही दिखाए गए है। उनको जानकारी तक नहीं है कि उन्हांेने कोई आवेदन नहीं किया है और न ही उनके हस्ताक्षर है और कई हस्ताक्षर अंग्रेजी में किए गए है जबकि उक्त आवेदक अनपढ़ है। मो. राशिद ने कहा कि चुनाव आयोग इस बात पर विशेष ध्यान दें कि फर्जी तरीके से किसी का वोट न काटा जाए और फार्म 6 के द्वारा नए मतदाताआंे के ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाए जाएं।

मो. राशिद 

अध्यक्ष

शहर कांग्रेस कमेटी, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर