Explore

Search

November 1, 2026 12:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

इटावा पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय सिंह, उप निदेशक, लायन सफारी एटावा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं देश के महान महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, नाटक, संगीत एवं प्रभावशाली भाषणों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और संविधान के मूल्यों को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन अंशुल मल्होत्रा  द्वारा कुशलता एवं अनुशासन के साथ किया गया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है और अनुशासन व परिश्रम से ही देश को प्रगति की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विनय सिंह ने भी छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

समारोह राष्ट्रगान के साथ शांतिपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर