Explore

Search

June 15, 2026 4:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

16 नवजात को ड्राईफ्रूट व शाल भेंटकर सम्मानित किया

इटावा। जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम सरिता भदौरिया विधायक सदर, मुख्य अतिथि तथा रीनू चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक के करकमलों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में 16 नवजात कन्याओं को बेबी किट एवं धात्री माताओं संध्या, काजल, कुमारी वीनू देवी, रोशनी, सुषमा आदि को ड्राईफ्रूट एंव शाल भेट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डा. अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, डा. पारितोष शुक्ला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष. डा. यश्मिता सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें। जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा नवजात कन्याओं की माताओं एवं उनके परिवारीजनो की उ.प्र. सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा विभागीय योजनाओं के पेम्पलेट आदि का वितरण कराये गये। जिला प्रोबेशन कार्यालय से अक्षय वर्मा, कनिष्ठ सहायक अजित कुमार दुबे, अर्चना भदौरिया, धर्मेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, योगेन्द्र सिंह, गौरव कुमार, अभिषेक वर्मा, सोनम चौधरी एंव जिला महिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यकम जिला प्रोबेशन अधिकारी के संयोजन में किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर