Explore

Search

September 16, 2026 3:52 am

लेटेस्ट न्यूज़

इबादुर्रहमान बने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री 

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक शाहकमर स्थित व्यापारी मोहम्मद काशिफ़ के आवास पर आयोजित हुई जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में वरिष्ठ व्यापारी इबादुर्रहमान और अताउस समद ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए इबादुरेहमान को जिला मंत्री बनाया गया व्यापार मंडल की सदस्यता रशीद एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया 

वैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर लखनऊ में 8 जनवरी को आयोजित होगी जिसमें इटावा के बड़ी तादाद में पदाधिकारी शामिल होंगे जनपद के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जाएगा।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम गुप्ता सन्तोष कुमार वर्मा नगर प्रभारी संजय बर्मा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा महिला जिला उपाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला मंत्री वसीम राईन जिला मंत्री यामीन चौधरी रिकू युवा जिला महामंत्री रजीत सिंह कुशवाह अशोक कुशवाह सहित व्यापारी शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर