Explore

Search

February 15, 2026 7:06 am

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा 4 घायल 2 की मौत

रिपोर्ट अब्दुल्ला कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सलेमपुर गांव के सामने शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम ने आलू लदे ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम ड्राइवर और ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जगतपुर गांव निवासी विजय, गुड्डू और सतीश ट्रैक्टर पर आलू के पैकेट लादकर छिबरामऊ मंडी जा रहे थे। इसी दौरान गांव का नीटू पुत्र अशोक भी दवा लेने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हो गया। रात करीब 11 बजे जैसे ही ट्रैक्टर सलेमपुर गांव के सामने पहुंचा, पीछे से आ रही डीसीएम ने उसमें टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही नीटू उछलकर ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान डीसीएम चालक धर्मेंद्र पुत्र रामकुमार, निवासी जनपद सुल्तानपुर, वाहन की केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चार घायल एक की हालत नाज़ुक

हादसे में ट्रैक्टर सवार विजय, मुकेश, गुड्डू और सतीश घायल हो गए। वहीं डीसीएम में सवार संजय (40), निवासी करौदी कला, सुल्तानपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को छिबरामऊ के 100 शैय्या सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर