Explore

Search

June 13, 2026 9:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

इटावा/ महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता ज्योतिबा फुले स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 60 प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता बालक वर्ग के अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17 तथा बालिका वर्ग में अंडर 15, ओपन मेंस व वूमेन, ओपन डबल्स मेंस व वूमेंस वर्गों में आयोजित हुई।

 

बालक वर्ग में अंडर 11 में नक्ष धाकड़, अंडर 13 में सुधांशु मन सक्सेना, अंडर 15 में अरनव गुप्ता, अंडर 17 में रिषिक चौहान विजयी। बालिका अंडर 15 में रियांशी गर्ग, महिला ओपन में रियांशी गर्ग, पुरुष ओपन में गौरव सोनी, पुरुष डबल्स में गौरव सोनी तथा हरित अतुल महिला डबल्स में रियांशी गर्ग तथा सांभवी विजयी रहीं।

 

खिलाड़ियों को पुरस्कार धीरज तिवारी अध्यक्ष टेबिल टेनिस एसोसियेशन, डा. रमाकांत रावत व शैलेष पाठक एडवोकेट ने वितरित किए। संचालन संयोजन दीपक वर्मा व गोपाल अग्रवाल एडवोकेट ने किया। प्रतियोगिता में सेंट मैरी, डीपीएस, सुदिति ग्लोबल और डीएबी गेल के क्रीडाध्यापकों ने सहयोग प्रदान किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर