इटावा महोत्सव एवं जनपद प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में
यूथ क्रिकेट एकेडमी ने एसएमजीआई को शानदार तरीके से संघर्षपूर्ण मैच में मात्र 1 रन से पराजित किया।
यूथ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 16 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रनों का स्कोर खड़ा किया । जिसमें पारस ने सर्वाधिक 47 रनों, आदित्य ने 22 रनों तथा प्रथम ने 16 रनों का योगदान दिया।
एस एम जी आई की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवीन कठेरिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, मनु और धर्मेंद्र ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलने उतरी एस एम जी आई की टीम निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबले में मात्र एक रन से हार गई।
जिसमें मनु ने 22 रनों, श्याम यादव और आलोक यादव ने 21- 21 रनों का योगदान दिया।
यूथ क्रिकेट एकेडमी ओर से गेंदबाजी करते हुए पी डी पाठक ने 3 विकेट ,अमित यादव ,सनी ठाकुर ने 2- 2विकेट तथा हर्ष और बदल ने 1- 1 विकेट प्राप्त किया।
पी डी पाठक को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पारस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य श्री विशन चंद्र अग्रवाल (एडवोकेट) तथा श्री शांति स्वरूप पाठक ( एडवोकेट) ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मैच में अंपायरिंग यू पी सी ए के मान्यता प्राप्त अंपायर सौरभ पाठक तथा गौरव सोनी ने की स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह मधु ने की
टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया सभी मैच नाक आउट आधार पर खेले गए। संयोजक वीरेंद्र यादव ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों , दर्शकों, सहयोगियों और अतिथियों का आभार प्रकट किया।











