Explore

Search

November 2, 2026 7:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इंस्टाग्राम पर हुआ रिश्ता,बरात लेकर निकला दूल्हा,ऑफलाइन हो गई दुल्हन

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवती से हो गई।दोस्ती के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और शादी की तारीख तय हो गई।युवक के घर में हल्दी बान की रस्म हुई।दूल्हा बना और घोड़ी पर चढ़कर बरेली जाने के लिए बरात भी लेकर निकला,लेकिन शादी के दिन दुल्हन का फोन स्विच ऑफ हो गया।बीच रास्ते से ही बिना दुल्हन बरात को बैरंग लौटना पड़ा। 

 

सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर बरेली की एक युवती से दोस्ती हुई।दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार की नैया पर सवार होकर शादी करने तक पहुंच गई।दोनों के बीच फोन पर शादी की तारीख दो दिसंबर तय की गई।युवती के परिजनों ने दहेज में कार देने की पेशकश करते हुए सहारनपुर से ही इसे खरीदने का प्रस्ताव रखा।इस पर युवक सहारनपुर के एक शोरूम पर ब्रेजा कार भी पसंद कर आया।

 

युवक के परिजनों ने शादी की तैयारियां कीं।हालांकि न लड़की पक्ष यहां आया और न ही लड़का पक्ष वहां गया। रिश्ता फोन पर ही तय हो गया। निमंत्रण मिलने पर रिश्तेदार भी घर इकट्ठा हो गए।दो दिसंबर को युवक सेहरा बांधकर दूल्हा बना और बैंड बाजों के साथ बरात भी चली।दूल्हा बरेली जाने के लिए बरातियों के साथ देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को फोन मिलाया तो बात नहीं हो सकी।बार-बार फोन करने के बाद भी उसका फोन बंद मिला। घंटों प्रयास करने के बाद जब कोई जवाब नहीं आया तो युवक को बरातियों के साथ मायूस होकर लौटना पड़ा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर