Explore

Search

July 31, 2026 2:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर SIR प्रभारियों की समीक्षा बैठक में प्रो. रामगोपाल यादव का बड़ा आरोप – “दिल्ली में बैठे लोगों की नियत सही नहीं, इसलिए करवा रहे

इटावा जिलाध्यक्ष शाक्य ने डेटा फीडिंग में प्रशासन की लापरवाही उजागर की, यादव ने जिला अधिकारियों से नाराज़गी जताई जिला पंचायत आवास पर माननीय प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी ने विधानसभा जसवंतनगर के SIR प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और केंद्र सरकार के इरादों पर चिंता जाहिर की।

जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने बैठक में खुलासा किया कि जिला प्रशासन प्रतिदिन की गणना प्रपत्रों की फीडिंग से संबंधित जानकारी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं करा रहा है, जिससे पार्टी कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

 

इस पर प्रो. रामगोपाल यादव ने जिलाधिकारी एवं अन्य उच्च अधिकारियों से बात कर डेली अपडेट्स न मिलने पर अपनी नाराज़गी स्पष्ट रूप से व्यक्त की। उन्होंने कहा, “दिल्ली में बैठे सत्ता के लोगों की नियत सही नहीं है, इसीलिए यह SIR करवा रहे हैं।”

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया, SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष जसवंतनगर रामनरेश यादव, निगरानी समिति अध्यक्ष लखन सिंह जाटव, अनुज यादव मोंटी, ब्लॉक जसवंतनगर प्रभारी राहुल गुप्ता, सह प्रभारी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, सुभाष गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, ब्लॉक सैफई प्रभारी डॉ. अरविंद यादव, बसरेहर आशिक से प्रभारी पंकज यादव, सह प्रभारी मोहम्मद इमरान, ब्लॉक ताखा से प्रभारी ध्रुव यादव चीनी, सह प्रभारी सत्यभान सिंह यादव, जबर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर