Explore

Search

February 15, 2026 12:59 pm

बिजनौर में भीषण हादसा,कंटेनर ने बाइक व पिकअप को रौंदा,तीन की हुई दर्दनाक मौत

बिजनौर।उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट में मंगलवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर मुबारकपुर कुंडे के पास हुए भीषण सड़क हादसा हुआ।एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप वाहन को रौंद दिया,जिससे तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

कंटेनर बाइक और पिकअप को लगभग 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।हाईवे की रेलिंग टूटकर बिखर गई, पिकअप पलट गई और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच के निर्देश दिए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।

 

मृतकों में बाइक सवार रंजीत पुत्र रामशंकर और लाला पुत्र भैया लाल, दोनों लखीमपुर खीरी जिले के बिछवी गांव के थे।मृतक फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर निवासी नई बस्ती जसपुर (उत्तराखंड), पिकअप वाहन चला रहा था।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे के वन-वे होने के बाद से क्षेत्र में आमने-सामने की दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक महीने में इसी कारण हुए हादसों में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश और चिंता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर