Explore

Search

April 20, 2026 10:52 pm

यातायात माह 2025 का भव्य समापन: इटावा पुलिस ने जागरूकता व सुरक्षा को दिया बल, हादसों में दर्ज की कमी

जनपद इटावा यातायात माह नवंबर 2025 – समापन समारोह रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में आज दिनांक 01 दिसंबर 2025 को यातायात माह नवंबर 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

इस दौरान यातायात माह के अंतर्गत आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, रिक्रूट महिला आरक्षियों द्वारा यातायात से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ख़ास प्रशंसा की गई।

 

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, जो इटावा पुलिस के सतत प्रयासों और जनता के सहयोग का सुफल है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इसके लिए उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया:

 

· दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें।

· चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं।

· वाहन को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।

· टेंपो/ऑटो चालक ओवरलोडिंग से बचें।

· वाहन तेज़ गति एवं शराब पीकर न चलाएं।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यातायात माह का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता पैदा करना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर समारोह का समापन किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

#यातायातमाह2025 #इटावापुलिस #सड़कसुरक्षा #जागरूकता #ट्रैफिकनियम #राष्ट्रगान #सम्मान #समापनसमारोह

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर