Explore

Search

February 15, 2026 3:40 pm

माही पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल मैं मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती

बकेवर इटावा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बा बकेवर में माही पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता,जागरूकता गोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक चौहान उप प्रधानाचार्य सी वी अवस्थी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे,जिन्होंने भारत की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।गांधीजी के विचारों से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए पटेल एक सफल बैरिस्टर भी बने और खेड़ा तथा बारडोली सत्याग्रह जैसे आंदोलनों का नेतृत्व किया, जिसके कारण उन्हें ‘सरदार’ की उपाधि मिली।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह चौहान बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक योगदान भारत के एकीकरण में है,जिसके कारण उन्हें “भारत का लौह पुरुष” भी कहा जाता है।

 

श्रीमती सीता पाण्डेय ने बताया यह बात उस समय की है जब देश की आजादी के बाद सरदार पटेल जी को सर्वसम्मति से गृह मंत्री चुना गया था,उस दौरान उनके कंधों पर देशी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने की जिम्मेदारी थी।

 

निदेशक सोनवीर ने कहा कि उन्होंने गुजरात में आधारिक संरचना का सुधार किया।विद्यालयों और अध्यापकों का सहयोग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया।उन्होंने अच्छे रिफ्यूजी सेंटर बना कर उनके लिए खाना,कपड़े,दवाईयां और बाकी ज़रूरी वस्तुओं का इंतज़ाम करवाया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक सोनवीर यादव, शिक्षक संजय मिश्रा, शिक्षिका शालिनी, रोशनी उपाध्याय,तान्या पोरवाल,काजल चौहान, अंजली पाल , सोनम, निशा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर