Explore

Search

February 15, 2026 9:22 am

ज्ञानस्थली स्कूल्स में शुरू हुआ मेगा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट, कर्वाखेड़ा ने पहला क्रिकेट मैच जीता

करवाखेड़ा, इटावा 30 नवंबर 2025: ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वार्षिक खेलकूद टूर्नामेंट का आज विद्यालय प्रांगण में भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेगा इवेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव और उपाध्यक्ष विनीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और मैदान में पहली गेंद खेलकर की।

 

एक महीने तक चलेगा खेलों का जश्न

यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से30 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेल शामिल हैं। शुभारंभ के दिन पहला मुकाबला क्रिकेट में ज्ञानस्थली कटरा शमशेर खां और ज्ञानस्थली कर्वाखेड़ा के बीच खेला गया।

 

चेयरमैन ने दिया खिलाड़ियों को संदेश

मैच सेपहले चेयरमैन श्री शिवप्रसाद यादव, प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी और शिवमंगल सर ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। अपने संबोधन में चेयरमैम ने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

 

कर्वाखेड़ा ने दिखाई जबरदस्त परफॉर्मेंस

टॉस जीतकर कटराशमशेर खां ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद मेजबान कर्वाखेड़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 164 रनों का भारी-भरकम स्कोर खड़ा किया। जवाब में कटरा शमशेर खां की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 113 रनों पर ही सिमट गई और 51 रनों से मैच हार गई।

 

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रमुख शिवमंगल सर, नीरज त्रिपाठी सर, खेल विभाग प्रमुख वासिफ खान सर तथा विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर