Explore

Search

April 20, 2026 9:21 pm

सभी बीएलओ जनता को समय से फार्म उपलब्ध कराकर जमा करायें : शरद बाजपेयी 

इटावा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद में भाजपा नेता प्रतिपक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शरद बाजपेयी ने अपने आवास पर एक बार फिर दोबारा से कैम्प लगवाया और जनता के फार्म स्वयं भरे, शरद बाजपेयी ने एस आई आर फार्म भरवाने की संभाल स्वयं संभाल रखी है जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूर्ण सहयोग कर रही हैं 

 

भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री जनता को समय से फार्म उपलब्ध कराकर जमा कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें क्योंकि कई जगहों से मेरे पास फार्म न पहुंचने की शिकायत आ रही है। बीएलओ इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए और समय से फार्म जनता को उपलब्ध हो जाए, शरद बाजपेयी ने कहा कि जनता को फार्म भरने संबंधी कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसलिए आज मैंने स्वयं जनता के फार्म भरकर जमा कराये हैं।

 

शरद बाजपेयी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से प्रामाणिक और सही वोटर लिस्ट सुव्यवस्थित होकर मिलेगी जिससे जनता को बहुत आसानी होगी। शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरे क्षेत्र के सभी बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मुहल्ले में जाकर जनता को एस आई आर फार्म उपलब्ध करा रहे हैं । मैंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जनता को समय से फार्म उपलब्ध कराकर जमा कराने को कहा। मेरा जनता से भी निवेदन है कि आप सभी फार्म भरने में सजगता और गम्भीरता रखते हुए समय से फार्म भरकर जमा करायें।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार, शिव हरि दीक्षित, दीपक अग्रवाल, रज्जू , प्रदीप बाजपेयी, अजीत वर्मा , गोविन्द गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर