Explore

Search

June 25, 2026 12:55 pm

इटावा पुलिस की जनसुनवाई: एसएसपी ने फरियादियों की सुनी हर दर्दभरी दास्तान, मामलों के निस्तारण के दिए ठोस निर्देश

इटावा, 20 नवंबर, 2025: जनता की समस्याओं के प्रति इटावा पुलिस की संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी व्यथा-कथा सुनाई और न्याय की उम्मीद लगाई।

सीधा संवाद, त्वरित निर्देश

प्रत्येक फरियादी की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित थानों के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता करके प्रत्येक मामले की जमीनी हकीकत जानी। हर शिकायत के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए उन्होंने अधिकारियों को ठोस निर्देश जारी किए। यह प्रक्रिया इटावा पुलिस की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि जनता के दर्द को सुनना और उसे दूर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

गुणवत्तापूर्ण निस्तारण है हमारी प्रतिबद्धता”

 

इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल फॉर्मलिटी पूरी करना नहीं, बल्कि आमजन को न्याय दिलाना और उनका विश्वास अर्जित करना है। उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इटावा पुलिस की प्राथमिकता है कि जनता की हर शिकायत का तत्परता से और निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जाए। यह जनसुनवाई हमें जमीनी स्तर पर हो रही चुनौतियों को समझने और बेहतर तरीके से जनसेवा करने का अवसर प्रदान करती है।”

 

इस पहल से यह स्पष्ट संदेश गया है कि इटावा पुलिस प्रशासन जनता के दुख-दर्द के प्रति संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयासरत है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर