Explore

Search

July 31, 2026 3:00 am

लेटेस्ट न्यूज़

पंसारी टोला जैन मंदिर में माता-पिता गोद भराई का कार्यक्रम सम्पन्न

इटावा। श्री दिगंबर जैन प्राचीन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत माता–पिता गोद भराई का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फिरोजाबाद के न्यू तिलक नगर में 17 से 21 नवंबर तक आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज के सान्निध्य में होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महामहोत्सव के शुभारंभ से पूर्व आयोजित किया गया।पंचकल्याणक में इटावा निवासी महेश चंद्र जैन एवं उनकी पत्नी सुषमा जैन को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसी उपलक्ष्य में पंसारी टोला स्थित मंदिर में सांयकाल 7 बजे श्रीजी की भक्ति और महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसके बाद माता–पिता की पारंपरिक गोद भराई संपन्न हुई, जिसमें काजू, बादाम, मखाना, किशमिश आदि मेवों के साथ तिलक, पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भक्ति नृत्य की भी सुंदर प्रस्तुतियाँ हुईं। जिसमे राकेश जैन चौ स्वदेश जैन चौ प्रशांत जैन मीडिया प्रभारी चौ अभिनंदन जैन नंदू मोहित जैन व महिला मंडल श्रीमती सरोज जैन भारती जैन नीता जैन ज्योति जैन स्वेता जैन सुनीता जैन पिंकी जैन अलका जैन मीनू जैन नेहा जैन अनीता जैन अमिता जैन आदि श्रृद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर