Explore

Search

July 31, 2026 10:25 pm

बेटी बनी एक दिन की थाना प्रभारी, ‘मिशन शक्ति’ में ऊसराहार थाने की अनूठी पहल

इटावा, 26 सितंबर 2025: शासन की मंशा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के मार्गदर्शन में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत आज थाना ऊसराहार में एक अनूठा और सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत पंडित बाबूराम मिश्रा इंटर कॉलेज, बहमनीपुर की कक्षा-9 की छात्रा कु.अनीता को एक दिन के लिए थाना ऊसराहार का प्रतीकात्मक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

 

यह पहल बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता जगाने और उन्हें पुलिस व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अन्य छात्राओं को भी उनके साहस, आत्मबल और जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया।

 

इस पहल के माध्यम से छात्राओं को यह प्रेरणादायक संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे समाज के किसी भी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम हैं। यह आयोजन ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत नारी सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर