नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली।स्पेशल सेल ने इंटरस्टेट हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़ किया है।गैंग के एक्टिव मुरतज़ा ख़त्री और वसीम कुरैशी को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 15 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है।
बुराड़ी इलाके से हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के बुराड़ी इलाके में छापा मारकर इस गैंग का भंडाफोड़ किया और मुरतजा खत्री और वसीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल के मुताबिक दोनों पिछले 4-5 साल से अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे।
कहां से खरीदते थे हथियार
मिली जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के लोग मध्य प्रदेश से इन अवैध हथियारों को 15 हजार रुपये में खरीदते थे और दिल्ली-एनसीआर में 25 हजार रुपये में बेचते थे।मुरतज़ा 8 आपराधिक मामलों में वांटेड है जबकि वसीम को 6 मामलों में पुलिस तलाश रही थी।
दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने थे हथियार
गैंग के सदसय हथियारों की खेप दिल्ली में रोशन को सप्लाई करने आए थे,लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन्हें धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक ये हथियार दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर्स को सप्लाई किए जाने थे।









